"महिला स्वरोजगार राखी मेला" आयोजन
श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ संघ के तत्वावधान में "महिला स्वरोजगार राखी मेला" का भव्य आयोजन 1 से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा
जयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ संघ के तत्वावधान में "महिला स्वरोजगार राखी मेला" का भव्य आयोजन 1 से 3 अगस्त 2025 तक मोती डूंगरी दादावाड़ी, मोती डूंगरी रोड, जयपुर पर किया जा रहा है। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आयोजित होगा।
यह मेला महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है।
प्रसिद्ध समाजसेवी जिनेश कुमार जैन ने सभी समाज बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधारें, महिलाओं से खरीदारी करें और उनके रोजगार एवं मनोबल को प्रोत्साहन दें।
इस मेले में विभिन्न प्रकार की राखियाँ, हस्तनिर्मित वस्तुएँ, सजावट सामग्री, घरेलू खाद्य उत्पाद, हैंडमेड ज्वेलरी, डिजाइनर सूट, साड़ियाँ , आचार - चटनी और अनेक प्रकार की स्वदेशी वस्तुएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी।
यह मेला, पूर्व में जवाहर नगर में आयोजित राखी मेले की सफलता के बाद एक और प्रेरणादायक प्रयास है।
What's Your Reaction?

