सौभाग्य दशमी पर मंडल विधान का हुआ आयोजन

महिलाओं ने रखा उपवास

Aug 22, 2026 - 19:38
 0  6
सौभाग्य दशमी पर मंडल विधान का हुआ आयोजन

निवाई। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में आचार्य सुंदर सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सौभाग्य दशमी के उपलक्ष में जैन सखी संगठन महिला मंडल द्वारा मंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं भक्ति पूर्वक संगीतमय पूजा अर्चना की। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा ने बताया कि रामस्वरूप, विमल कुमार बगड़ी ने भगवान शांतिनाथ, चंद्रप्रभु, पदम प्रभु के अभिषेक एवं शांतिधारा करके कार्यक्रम शुभारंभ किया। इसके पश्चात विधान का आयोजन किया गया। विधान मण्डल पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई, तत्पश्चात सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, आचार्य निमंत्रण, भूमि शुद्धि करने के साथ विधान का शुभारंभ हुआ।

 जिसमें महिलाओं ने नित्य नियम पूजा, देव शास्त्र, गुरु पूजा व नव देवता पूजा के बाद भगवान शांतिनाथ की संगीतमय विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा के दौरान संगीतकार रविंद्र एंड पार्टी महुआ के मधुर भजनों पर महिलाओं ने भक्ति नृत्य किया। महिलाओं ने शांतिनाथ विधान मंड़प पर 128 श्रीफल अघ्र्य चढ़ाए। इस दिन खास तौर पर महिलाएं उपवास रखती है। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष सुशील जैन, अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, नेमीचंद सिरस, महेश मोटूका, महेंद्र चंवरिया, ममता जैन, शिप्रा जैन, नीलम जैन, अनिता जैन, रेखा जैन, अंजू जैन, आशा जैन, डिंपल जैन, मनीषा, शशि जैन, पिंकी जैन, अनिता जैन व मोना जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)