विद्यार्थियो के संर्वागीण विकास के लिये सरकार प्रतिबद्व- शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बालराई में स्कूल का उद्घाटन, होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक

Jun 16, 2024 - 22:36
 0  74
विद्यार्थियो के संर्वागीण विकास के लिये सरकार प्रतिबद्व- शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री

जयपुर, 16 जून। शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर रविवार को पाली जिले के दौरे पर रहे। जहाँ उन्होंने पाली के बालराई में भामाशाह द्वारा निर्मित लगभग सात—आठ करोड रूपये की लागत से भवरीबाई घेवरचंदजी सुराणा  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालराई का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा द्वारा समाज में बदलाव लाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि ये शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनेगा,उन्होंने कहा कि यहाँ समस्त प्रकार का स्टाफ लगाया जाएगा साथ ही छात्र व छात्राओं के हित मे कार्य व फैसले किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किये गए भामाशाह द्वारा के प्रयास अनुकरणीय व प्रेरणादायी है। समारोह में उन्होंने कला, कृषि आदि संकाय खोलने की घोषणा की उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत होगी वहाँ शिक्षक लागए जाएंगे।

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी—

उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, वे अपेक्षा करते हैं कि राज्य के शिक्षक मिलकर और बेहतर परिणाम अगले वर्ष देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा अंक लाना ही पर्याप्त नहीं है, बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का अंकुरण भी होना चाहिए।

सभी को पौधरोपण करना चाहिए—

उन्होंने पर्यावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मूलभूत आधार हैं, पेड़ हमें छाया, ऑक्सीजन और सब कुछ देते हैं। पेड़ों से तापमान काम होता है, प्रदूषण कम होता है और भी अनेक फायदे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में तापमान कुछ जिलों में 50 डिग्री के ऊपर चला गया है । इससे बचाव के लिए तापमान को कम करने के लिए पेड़ लगाने चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी संगठन, संस्थाएं, व्यायसायी, आमजन पौधारोपण में आगे आए, सरकार द्वारा स्थानीय निकाय विभाग और पंचायतीराज विभाग के माध्यम से सभी को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया भामाशाह द्वारा किया गया कार्य आगे तक हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अल्प काल मे विकास के अनेक कार्य किये है उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के माध्यम से आने वाले समय के भविष्य बच्चो के लिए समग्र विकास हो इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है विकास का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।

इस अवसर पर पाली लोकसभा सांसद, पी पी चौधरी ने कहा कि उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण स्कूल का भवन व स्टाफ भी हो, ऐसे स्कूल से ग्रामीण बच्चों को अधिक लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों ने शिक्षा मंत्री दिलावर के साथ दसवीं व बारहवीं के विभिन्न संकायो में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम में विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)