मानसरोवर में मान स्तंभ पर श्रीजी का महाभिषेक:

नंदीश्वर मति माताजी ने सुनाया मोक्ष मार्ग का संदेश

Feb 17, 2026 - 02:23
 0  94
मानसरोवर में मान स्तंभ पर श्रीजी का महाभिषेक:

जयपुर : मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका नंदीश्वर मति माताजी के सान्निध्य में श्रीजी का महाभिषेक समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम दीपा दीदी और प्रतिष्ठाचार्य दीपक भैया के निर्देशन में आयोजित किया गया।
प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा में चंदादेवी, महेंद्र जैन, संतोष-सतीश कासलीवाल, मुकुट कुमार-हेमेन्द्र सेठी, सुनील-पंकज गंगवाल, ज्ञान-सुधा बिलाला, सुनील-सुनीता गोधा, बिरेश जैन टीटी, रमेश चांदवाड़, जेके जैन-हिरामणी जैन तथा अशोक-अरविंद गंगवाल ने भाग लेकर सौभाग्य प्राप्त किया।

इस अवसर पर नंदीश्वर मति माताजी ने प्रवचन में कहा कि दुर्लभ मनुष्य शरीर प्राप्त हुआ है और भगवान महावीर के कुल में जन्म का सौभाग्य मिला है, इसलिए आत्मकल्याण की ओर कदम बढ़ाएं। आत्मकल्याण के दो पथ हैं- श्रमण पथ और श्रावक पथ, जो मोक्ष मार्ग पर ले जाकर निर्वाण प्रदान करते हैं।

तत्पश्चात मान स्तंभ पर श्रीजी का महाभिषेक सुरेश-कनकलता जैन, तेजकुमार-रीना जैन, अजीत-अंजू जैन बीओबी तथा राजेंद्र सोनी ने किया। पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट भंवरी देवी, निर्मल काला तथा कल्पना सेठी ने की।
संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि शाम को संगीतमय दीपकों के साथ भक्तामार स्तोत्र पाठ आयोजित हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)