वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
जयपुर मानसरोवर महर्षि अरविन्द स्कुल में वार्षिक खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया
जयपुर। जयपुर मानसरोवर महर्षि अरविन्द स्कुल स्पोर्ट्स ग्राउंड में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया, बच्चों ने प्रतियोगिता में योग, नृत्य, दौड़ प्रतियोगिता की प्रस्तुति दी, बच्चों ने अत्यंत सुंदर और आत्म विश्वाश के साथ कला का प्रदर्शन किया।
बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। डबल फन रेस दौड़ खेल कूद दिवस का कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रही, साथ ही अभिभावक और टीचर ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चों में खेल भावना, उत्साह और आत्मविश्वास का परिचय दिया। अभिभावकों की उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह और बढ़ाया।कार्यक्रम की सफलता में महर्षि अरविन्द स्कुल शिक्षिकाओं और स्पोर्ट्स शिक्षक संगीत शिक्षक का विशेष योगदान रहा।
खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक: आराधना कॉल
स्कुल प्रधानाचार्या आराधना कॉल ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने में सभी प्रबंधक ने बच्चों उत्साहवर्धन किया।
महर्षि अरविन्द स्कुल डॉयरेक्टर भव्या ने बच्चों के उत्साह की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही स्कुल टीम और अभिभावकों के सहयोग सहभागिता की प्रशंसा की और सभी का धयवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली का विकास होता है। विद्यालय में नियमित रूप से खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने है। बच्चों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे हैं। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता भाग लेने वाले सभी बच्चों को टीम भावना और अनुशासन का कला प्रदर्शन पर विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?

