धौलपुर पुलिस ने वृद्ध महिला का खोया बैग लौटाया

एक घंटे में किया बरामद, सायबर सेल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सायबर सेल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बैग में रखे थे 1 लाख रुपए, मोबाइल, कपड़े एवं सोने चांदी के आभूषण। वृद्ध महिला गुजरात से वापिस लौट रही थी अपने घर

Feb 21, 2026 - 21:34
 0  6
धौलपुर पुलिस ने वृद्ध महिला का खोया बैग लौटाया

जयपुर/धोलपुर । पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस निरंतर वांछित आरोपियों की धरपकड़, अवैध गतिविधियों की रोकथाम सहित आमजन की सुरक्षा व सहायता में पूरी तरह मुस्तैद है। धौलपुर पुलिस ने एक वृद्ध महिला का खोया हुआ बैग मात्र एक घंटे के भीतर बरामद कर उसे सुरक्षित लौटा दिया है।

कल दिनांक 20 फरवरी को गुजरात में मजदूरी करने वाली वृद्ध महिला शांति पत्नी गिर्राज सिंह जाति कुशवाह निवासी मसूदपुर थाना सदर धौलपुर सुबह 6:00 धौलपुर रोडवेज बस स्टैंड से एक ओटो से अपने गांव मसूदपुर के लिए रवाना हुई और बैग को सीट के पीछे रख लिया लेकिन जब महिला गांव में पहुंची तो बैग ओटो में नहीं था। ध्यान से देखा तो ओटो में सीट के पीछे की तरफ का पर्दा फटा हुआ था।

महिला और परिजनों ने फिर वापिस उस रास्ते पर बैग को काफी खोजा लेकिन कल शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद आज सुबह 9:30 पर महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर पहुंची तो पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी श्री नरेन्द्र कुमार हैंड कानि के नेतृत्व में कानि. श्री हरवेंदर सिंह तत्परता से तकनीकी संसाधनों के उपयोग से बैग की तलाश में रवाना हुए और सैंपल रोड पर एक नाले में बैग मिला जिसको पुलिस टीम द्वारा महिला व परिजनों को चैक किया गया तो उसमें पूरे 1 लाख रुपए, सोने की बारी, चांदी के बीछिया व पायल एवं मोबाइल सुरक्षित मिले, जिसे महिला को महज एक घंटे में सकुशल सुपुर्द किया गया।

पुलिस की इस तत्परता और मानवीय पहल से क्षेत्र में आमजन का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। सायबर सेल टीम की कार्रवाई में कानि. श्री हरवेंदर सिंह की विशेष भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)