भगवान चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया
आचार्य सुंदर सागर, आचार्य शशांक सागर ससंघ व आर्यिका अर्हमश्री ससंघ का महा मिलन ।
जयपुर। मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ में इस अवसर पर आर्यिका अर्हमश्री माताजी का बाजे-गाजे और जयकारों के बीच मंगल प्रवेश हुआ।
अध्यक्ष जेके जैन और मंत्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि आर्यिका श्री के सान्निध्य में मोक्ष कल्याणक के मंत्रोच्चार के साथ भगवान चंद्रप्रभु को लड्डू चढ़ाकर निर्वाणोत्सव परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया।
संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि आर्यिका अर्हमश्री माताजी के प्रवेश के मंगल अवसर पश्चात चित्रकूट से मीरा मार्ग विहार कर रहे, आचार्य सुंदर सागरजी, आचार्य शशांक सागर महाराज एवं आर्यिका अर्हमश्री माताजी ससंघ का महा मिलन हुआ। आर्यिका श्री ने आचार्यश्री की तीन प्रदक्षिणा कर नमोस्तु किया, जिससे भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर समिति सदस्य लोकेश सोगनी, हेमेन्द्र सेठी, राजेंद्र सोनी, अरविंद गंगवाल, संतोष कासलीवाल, सतीश कासलीवाल, दिनेश जैन, जिनेश राँवका, विनोद जैन, विनोद छाबडा, अशोक जैन, वीरेश जैन टीटी, सुरेंद्र जैन आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

