वार्षिक उत्सव का शुभारंभ
जैसा करोगे वैसा भरोगे- आर्यिका नन्दीश्वर मती
जयपुर : मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका नंदिश्वर मति माताजी के सानिध्य व दीपा दीदी, प्प्रतिष्ठाचार्य दीपक भैया के निर्देशन में प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात ओम प्रकाश- रेखा बडजात्या द्वारा झंडारोहण कर वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात संगीतमय भगवान महावीर विधान पूजन का आयोजन हुआ जिसमें सौधर्म ईन्द्र पुरनमल - ललिता अनोपढ़ा, यज्ञ नायक इन्द्र मुकुट, हेमेन्द्र - कल्पना सेठी, कुबेर इंद्र संतोष-मंजु कासलीवाल, सनत कुमार इंद्र सुधीर -अंजली बोहरा, सामग्री पुण्यार्जक दूलीचंद, विजय, संजय जैन, पाद प्रक्षालन कर्ता चौमूं समाज, शास्त्र भेंट करता राजेंद्र -रेखा जैन व वस्त्र भेंट का सौभाग्य कृष्णा जैन को प्राप्त हुआ।
रात्रि को महिला मंडल द्वारा धार्मिक हाऊजी का आयोजन हुआ ।
आर्यिका नंदीश्वर मती माताजी ने प्रवचन में कहा कि जैसा करोगे वैसा भरोगे, संसार के प्रत्येक प्राणी दुखी है सुखी होना चाहता है, परंतु दुख के कारणों को त्यागना नहीं चाहता, विपरीत क्रिया करके भी सुखी बनाना चाहता है ।बोये पेड़ बंबूल का तो आम कहां से खाए। बंबूल का ped लगाकर आम की इच्छा करना व्यर्थ है।
संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि वार्षिक महोत्सव के द्वितीय दिन मानस्तंभ वेदी पर विराजमान प्रतिमाओं का इंद्रों द्वारा अभिषेक किया जाएगा व शाम को संगीतमय दीपकों के साथ भक्तामार स्तोत्र पाठ आयोजित होगा।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जेके जैन, मंत्री ज्ञान बिलाला, हेमेन्द्र सेठी, राजेंद्र सोनी, सुनील गोधा, सुनील गंगवाल, अनिल सोढ़ा वाले, अभिषेक जैन, कैलाश सेठी, संतोष कासलीवाल, सतीश कासलीवाल, दिनेश जैन, विनोद जैन, अरविंद गंगवाल, प्रमोद गंगवाल, नवीन बाकलीवाल, सुरेंद्र जैन, शशांक जैन आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

