जैन सोशल ग्रुप महानगर द्वारा गौ सेवा

जैन सौशल ग्रुप महानगर द्वारा दुर्गापुरा गौशाला में 34वीं गौ सेवा धर्म सामाजिक सहायता कार्यक्रम

Apr 7, 2024 - 17:37
 0  44
जैन सोशल ग्रुप महानगर द्वारा गौ सेवा

जयपुर - जैन सौशल ग्रुप महानगर द्वारा दिनांक 7 अप्रैल 2024 को प्रातः 8.30 बजे, दुर्गापुरा गौशाला में 34वीं सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत गौसेवा कार्यक्रम किया गया जिसमें गायोँ को हरा चारा, लौकी, रोटियां एवं गुड़ आदि खिलाया गया.

आज के कार्यक्रम के पुण्यार्जक विनोद जैन एडवोकेट -रंजुला जैन, वरिष्ठ सदस्य महानगर ग्रुप थे।

महानगर ग्रुप अध्यक्ष संजय छाबड़ा एवं सचिव सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि महानगर ग्रुप इस वर्ष ( 26 मार्च 2000- 2025) अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है।

सामाजिक सहायता कार्यक्रम के सयोजक पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश जैन ने बताया कि इस सेवा कार्यक्रम में महानगर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व अध्यक्ष सी एस जैन, विरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुशील कासलीवाल, सयुंक्त सचिव सुधीर सोनी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अमिता जैन, वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट संत कुमार जैन, कमलेश जैन, अशोक जैन, अनिल - रेणु छाबड़ा, विनोद - रन्जुला जैन अपने पूरे परिवार एवं मित्रों के साथ सेवा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

विनोद जैन कोटखावदा, संस्थापक अध्यक्ष, जैन सौशल ग्रुप मैट्रो की विशेष उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)