कृषि उपज मण्डी में सरसों की बम्पर आवक
निवाई मंड़ी में सरसों 5800 से 6200 तक बिकी
निवाई। कृषि उपज मण्डी में सरसों की बम्पर आवक शुरू होने के साथ मंडी परिसर में रोनक होने लगी है। शुक्रवार को करीब 15 हजार सरसों के कट्टों की आवक हुई है। सरसों के भाव 5 हजार 800 से 6 हजार 200 रूपए तक रहे है। व्यापार मण्डल के दीपक गुप्ता ने बताया कि मण्डी में प्रतिदिन करीब 15 हजार से अधिक सरसों के कटटों की आवक होने लगी है। इस दौरान सुबह 10 बजे से देर शाम तक मण्डी में सैंकड़ों किसानों का जमावड़ा जमा रहता है। देर रात तक कैन्टिनों पर भीड़ रहने लगी है। किसान मण्डी में जुगाड़, जीपे, पिकअप, ट्रक एवं टैक्ट्रर-टॉलियों सहित सैंकडों वाहनों से जींस लेकर आ रहे है। मण्डी के बाहर लगी स्टाले व होटलों पर भी किसानों की भीड़ लगने लगी है।
सरसों की आवक होने से राजस्व की आय में भी बढोतरी हो रही है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया, ताराचन्द बोहरा, विष्णु बोहरा, राहुल बोहरा, अजय जैन, यश अग्रवाल, कमल पहाडी, टोनू शिवाड, राजेन्द्र जैन, आशोक सिरस, राजेन्द्र चौधरी, शिवप्रकाश पारीक, पवन बोहरा, अमित टोडवाल, अरविन्द टोडवाल, विशाल गुप्ता व मनीष साहु सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?

