नेमीचंद जांगिड बने भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश आईटी सह-संयोजक

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित की

May 28, 2026 - 11:36
 0  6
नेमीचंद जांगिड बने भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश आईटी सह-संयोजक

चूरू। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ओबीसी मोर्चा में चूरू निवासी नेमीचंद जांगिड को प्रदेश आईटी सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

 नेमीचंद जांगिड लंबे समय से संगठन की विचारधारा को डिजिटल माध्यमों से मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं निरंतर परिश्रम को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नेमीचंद जांगिड के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा की डिजिटल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा। उनकी नियुक्ति पर अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)