विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण से बनेंगे विश्व शक्ति: ऊर्जा मंत्री
भारतीय मानक ब्यूरो के विश्व मानक दिवस समारोह में बोले मंत्री नागर
जयपुर आज भारत दुनिया भर को अपने गुणवत्तापूर्ण विश्व स्तरीय मानकों पर खरे हथियार निर्यात कर रहा है। हमारी स्वदेशी स्पेस टेक्नोलॉजी से दुनिया भर के उपग्रह लांच किए जा रहे हैं। भारत अपने गुणवत्तापूर्ण स्वदेशी और विश्वस्तरीय उत्पादों के निर्माण में विश्वशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। यह बात ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को कोटा में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आयोजित विश्व मानक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कही।
What's Your Reaction?

