भगवान नेमीनाथ के वार्षिक कलशाभिषेक में उमड़ा जन सैलाब

दो दिवसीय गांव नला में भजन संध्या के साथ मेले का हुआ समापन

Sep 21, 2025 - 22:37
Sep 21, 2025 - 23:27
 0  87
भगवान नेमीनाथ के वार्षिक कलशाभिषेक में उमड़ा जन सैलाब
भगवान नेमीनाथ के वार्षिक कलशाभिषेक में उमड़ा जन सैलाब

निवाई - सकल दिगम्बर जैन समाज एवं बिचला जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में दो दिवसीय अतिशय क्षेत्र गांव नला में आयोजित भजन संध्या का सामूहिक कलशाभिषेक के साथ समापन किया गया जिसमें पुरुषों एवं महिलाओं ने बड़चड़कर भाग लिया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि जैन भजन संध्या में प्रिती एण्ड पार्टी जबलपुर द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ गायिका प्रिती जैन ने संगीतमय णमोकार महामंत्र से शुरुआत की। इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान नेमीनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में श्री जी की माला पहनने का सौभाग्य बाबूलाल सेठी टोंक, मुकेश कुमार हिमांशु जैन बाकलीवाल रजवास वालों को मिला। उन्होंने बताया कि मुख्य गायक कलाकार प्रिती जैन ने नवग्रह जिनके रहे पक्ष में जो जपले नो बार णमोकार ....

 पारस प्यारा लागे जिनेश्वर प्यारा लागे .... गायक अजीत काला ने प्रभु प्यारो महावीरों यो म्हारे मन बस गयों रे ... भजना की है रात बाबा आज थाने आणो है आदि गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमे कई श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किए। उन्होंने बताया कि भजन संध्या का समापन भगवान महावीर स्वामी का बधाई गीत बाजे कुण्डलपुर में बधाई के साथ समापन किया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में गांव नला में स्थित मूलनायक भगवान नेमीनाथ जी मंदिर को विधुत उपकरणों से सजाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह का ध्वजारोहण करने का सौभाग्य रमेश चंद, संजू देवी जैन, सोनू जैन, नेहा जैन,यारवी जैन, हर्षित जैन को मिला, इस दौरान पण्डित सुधीर जैन द्वारा संगीतमय चौसठ रिद्धि मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की, इस अवसर पर महावीर प्रसाद छाबड़ा, शिखरचंद काला हेमचंद संधी, विमल पाटनी, अमित कटारिया, सुनील भाणजा, मोहित चंवरिया, नेमीचंद सिरस, महावीर प्रसाद पराणा मनोज पाटनी नवरत्न टोंग्या संजय प्रेस विनय कासलीवाल राजकुमार संधी, हुकमचंद जैन विमल सोगानी, पदमचंद टोंग्या शंभु कठमाणा, महेन्द्र चंवरिया अतुल ठोलिया, रमेश संधी, पवन सांवलिया, सहित कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)