बामनवास हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा

झुंझुनूं पुलिस की बड़ी सफलता ₹10,000 का इनामी कातिल जयपुर से गिरफ्तार

Apr 1, 2026 - 03:27
 0  19

जयपुर। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र स्थित गांव बामनवास में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया। इस मामले में 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी अकरम पुत्र निसार काजी (45) निवासी बामनवास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    घटना 29 मार्च की रात करीब 9 बजे की है, जब गांव बामनवास निवासी रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह पर अकरम ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उदयवीर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जयपुर रेफर करते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रकरण के त्वरित खुलासे के लिए जिलेभर से कुल 9 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
   घटना के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज की गई थी। एमओबी और एफएसएल टीमों द्वारा मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस टीमों ने करीब 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की मूवमेंट का रूट चार्ट तैयार किया।
   तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिश के आधार पर आरोपी को जयपुर रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अकरम और मृतक के बीच गांव में नेकर पहनकर घूमने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में गाली-गलौच और हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान आवेश में आकर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उदयवीर सिंह की मौत हो गई।
   इस कार्रवाई में चिड़ावा थाना पुलिस, डीएसटी टीम झुंझुनूं तथा जीआरपी जयपुर की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)