पराना गाँव में वीर शहीद प्रकाशचंद नायक की प्रतिमा का भव्य अनावरण

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बोले — “शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमर धरोहर”

May 17, 2026 - 20:31
May 17, 2026 - 20:32
 0  10
पराना गाँव में वीर शहीद प्रकाशचंद नायक की प्रतिमा का भव्य अनावरण
निवाई। ग्राम पराना में देश के वीर सपूत शहीद श्री प्रकाशचंद नायक की प्रतिमा का भव्य एवं भावपूर्ण अनावरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह देशभक्ति, सम्मान और श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहाँ हजारों ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर वीर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा तथा पूर्व विधायक टोंक अजीत सिंह मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत माता के जयघोष और “शहीद प्रकाशचंद नायक अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अपने संबोधन में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमर धरोहर है और देश सदैव अपने वीर सपूतों का ऋणी रहेगा। विधायक रामसहाय वर्मा एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले जवान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
समारोह के दौरान शहीद की धर्मपत्नी नारंगी देवी एवं माताश्री भोली देवी का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की गई। उपस्थित जनसमूह ने वीरांगनाओं के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण भावुक कर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नटवाड़ा बद्री विजय, मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद कालीवड़ा, शहीद के पुत्र शंकरलाल एवं राहुल नायक, पुष्पेंद्र नायक बनेठा, शिवजीराम कालीवड़ा किसान मोर्चा सदस्य, भगवान शर्मा भाजपा युवा मोर्चा सह संयोजक, भंवरलाल चौधरी जीएस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)