दस दिवसीय धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का समापन

श्रमण सस्कृति संस्कार शिविर में बच्चो ने पढ़ा धर्म का पाठ

May 29, 2026 - 14:03
May 29, 2026 - 22:24
 0  23
दस दिवसीय धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का समापन
दस दिवसीय धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का समापन
दस दिवसीय धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का समापन
दस दिवसीय धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का समापन

जयपुर- श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में 17 मई से 28 मई तक आयोजित धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का समापन श्री दिगम्बर जैन मंदिर, वरुण पथ मानसरोवर में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ वीरेश जैन , मनोज सोगानी, निर्मल एवं भंवरी देवी काला के करकमलों द्वारा किया गया। इसके पश्चात छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मंगलाचरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आज के समय में  डिजिटल युग में जहां बच्चे गर्मियों की छुट्टियों का अधिकांश समय मोबाइल गेम्स और सोशल मीडिया पर बिताते हैं समय का सदुपयोग बच्चो ने 'संस्कार शिक्षण शिविरों' के माध्यम से धार्मिक शिक्षा ग्रहण की ।

कार्यक्रम में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की राष्ट्रीय अध्यक्षा शीला डोडिया का सम्मान किया गया। उनके करकमलों से परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति शिला ड्योडा ने कहा बच्चों में संस्कारो का बीजारोपण समाज में भविष्य की नीव को मजबूत करेगा। बच्चों को रोजाना देव दर्शन और नियमित धार्मिक पाठशाला में सहभागिता में भाग लेने की प्रेरणा प्रदान करे आज समाज में बच्चो के साथ ही श्रमण संस्कृति की नोव मजबूत बनेगी।  श्रमण संस्कृति संस्कार शिविरों में बच्चों को नैतिक मूल्यों, धार्मिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संस्कारों से जोड़ा जाता है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अहिंसा, सदाचार और सही जीवनशैली की समझ विकसित करना है।  

शिविर में विदुषी दीदी वंशिका, रेशु दीदी, स्थानीय शिक्षक विनोद छाबड़ा, अंजू , अर्पणा ठोलिया सहित अनेक शिक्षकों एवं कार्यकर्ता का सम्मान किया गया।

समिति संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि समारोह में समाज अध्यक्ष जे.के. जैन, मंत्री ज्ञान बिलाला, महिला महासमिति अध्यक्ष तारामणि गोधा, संरक्षक हीरामणि छाबड़ा सहित वरिष्ठजनों का प्रबंधकारिणी समिति एवं महिला महासमिति द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंत्री मीनू गोधा, कोषाध्यक्ष मंजू जी, संयोजक अनीता लुहाड़िया, कृष्णा जी, अनीता बड़जात्या एवं संध्या जी का विशेष सहयोग रहा।

समापन समारोह में पाठशाला के छात्र-छात्राएं, महिला एवं पुरुष वर्ग, युवा मंडल तथा समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। शिविर में अध्ययनरत सभी शिविरार्थियों को पुण्यार्जक परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)