डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय में किया विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन
विद्यार्थियों ने ग्रामीणों एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी विधिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया
निवाई। डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके अग्रवाल के संरक्षण एवं डीन अकादमिक डॉ. हरवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में विधि संकाय द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में विधिक जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने महिला अधिकार, बाल अधिकार, महिलाओं के संपत्ति संबंधी अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव, नि:शुल्क विधिक सहायता, संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों सहित विभिन्न विधिक विषयों पर सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी विधिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विधि संकायाध्यक्ष डॉ. संतोष शर्मा ने कहा कि विधिक जागरूकता समाज में न्याय, समानता एवं अधिकारों के संरक्षण का सशक्त माध्यम है तथा प्रत्येक नागरिक तक कानून की जानकारी पहुँचना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक भरत शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. लक्ष्मी शर्मा ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधि संकाय के डॉ. दामिनी सक्सेना, डॉ. दिनेश बैरवा, रामसहाय मालो, मनीषा गौतम, सत्यवीर योगी व सीता मीणा सहित कई शिक्षक एवं छात्राएँ मौजूद थे।
What's Your Reaction?

