गुरु पूर्णिमा पर भाजपा द्वारा संतों एवं महात्माओं का बहुमान

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से संतों एवं महात्माओं के बहुमान कार्यक्रम का आयोजन

Jul 10, 2025 - 20:55
 0  68
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा द्वारा संतों एवं महात्माओं का बहुमान
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा द्वारा संतों एवं महात्माओं का बहुमान
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा द्वारा संतों एवं महात्माओं का बहुमान
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा द्वारा संतों एवं महात्माओं का बहुमान
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा द्वारा संतों एवं महात्माओं का बहुमान

जयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से संतों एवं महात्माओं के बहुमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अनेक धर्मगुरुओं को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने सांगानेर में जैन मुनि सुंदर सागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चतुर्वेदी ने कहा कि जैन मुनि, धर्म गुरू, साधु-संत हमारे समाज के गौरव हैं। वे हमारी संस्कृति के मजबूत स्तंभ हैं। हमें सदैव उनके मार्गदर्शन में रहकर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी नंदपुरी सोडाला स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर गुरुजनों को नमन किया और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने गलता गेट स्थित कनक बिहारी मंदिर में महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज का बहुमान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत चूरू स्थित खासोली धाम पहुंचकर संत नवरतन गिरी महाराज के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने विधानी धाम के महंत मिथिला शरण महाराज एवं जगतपुरा अक्षय पात्र स्थित इस्कॉन मंदिर के संत रामरस दास महाराज का वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने सुबह देव दर्शन की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर से की। उन्होंने महंत कैलाश चंद्र शर्मा का राजस्थान सरकार, भाजपा और प्रदेश की जनता की ओर से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक शर्मा ने महंत शर्मा के नाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी पढ़कर सुनाया। इसके बाद विधायक गोपाल शर्मा गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन पूजन कर उन्होंने महंत अंजन कुमार गोस्वामी और मानस गोस्वामी का सम्मान किया। वहीं बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र स्थित बालनाथ आश्रम, लुणियावास में गुरुदेव बाबा बस्तीनाथ को वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व विधायक मोहन गुप्ता ने हाथोज धाम पहुंचकर महाराज संत बाल मुकुंदाचार्य का बहुमान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)