मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर किया संत-महात्माओं का सम्मान-सत्कार

भजनलाल शर्मा का डीग-भरतपुर दौरा बड़ा हनुमान मंदिर एवं श्रीनाथ जी मंदिर में किए दर्शन श्रीनाथ जी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jul 10, 2025 - 21:34
 0  95
मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर किया संत-महात्माओं का सम्मान-सत्कार
मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर किया संत-महात्माओं का सम्मान-सत्कार

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरूवार को डीग के पूंछरी का लौठा में श्रीनाथ जी मंदिर में पंचामृत से अभिषेक किया। उन्होंने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में संत-महात्माओं का गुरु पूजन कर आशीर्वाद भी लिया। शर्मा ने मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूंछरी का लौठा में मुकुट मुखारविंद पर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक भी किया। 

गुरु पूजन कर आमजन की खुशहाली के लिए की कामना: इसके पश्चात मुख्यमंत्री भरतपुर के सेवर में लुधावई स्थित बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर आमजन की खुशहाली की कामना की। शर्मा ने गुरू वंदन कार्यक्रम के तहत बड़ा हनुमान मंदिर में महंत रामदास जी महाराज का सत्कार-सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने रामदास जी को सम्मान राशि, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं गुरू वंदन संदेश भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। शर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसादी भी ग्रहण की। 

मुख्यमंत्री विगत कई वर्षों से गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष पूंछरी का लौठा पहुंचकर गुरूओं एवं साधुओं का आशीर्वाद लेते हैं। शर्मा के निदेर्शों पर ही इस दिन संत-महात्माओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रदेशभर में गुरु वंदन कार्यक्रम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)