आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने गेट मीटिंग में उठाई मांगें

May 28, 2025 - 21:56
 0  109
आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने गेट मीटिंग में उठाई मांगें
आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने गेट मीटिंग में उठाई मांगें

जयपुर : राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष दशरथ कुमार के नेतृत्व में दिनांक 28.05.2025 बुधवार को दोपहर 1.30 बजे भोजनावकाश पर आवासन मण्डल मुख्यालय जनपथ ज्योति नगर पर कर्मचारियों एवं विभाग की विभिन्न समस्याओं एवं मांगो के संबंध में जयपुर स्थित कार्यालयों के कर्मचारियों की गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। 

संयुक्त महासचिव गोविन्द नाटाणी ने बताया कि गेट मीटिंग में आम जन के सामान्य पंजीकरण खोले जाने, अवाप्त शुद्वा भूमि का भौतिक कब्जा लेने अवाप्तधीन भूमि के पट्टे जारी करने एवं मण्डल कोष के दोहन तथा फिजुल खर्ची रोकने तथा राज्य सरकार के आदेशानुसार मण्डल में वर्ष में 2 बार विभागीय पदौन्नति समिति की बैठकों का आयोजन राज्य सरकार से वांछित स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात भी मण्डल कार्मिकों को आवास आवंटन हेतु विशेष पंजीकरण खोले जाने, सहायक सचिव के पद को वरिष्ठ कार्मिक प्रबन्धक पद पर क्रमोन्नत किये जाने, मण्डल कार्मिकों को आवासों के पंजीयन में पूर्व की भांति 3 प्रतिशत आरक्षण दिया जावे।

मण्डल कार्मिकों के लिये रेन्टल स्कीम पुनः बहाल करने एवं मण्डल कार्मिकों को नियुक्ति में आरक्षण का लाभ दिलाने, मण्डल की नई प्रतीक्षारत अवाप्तधीन योजना दंातली सिरोली राज्य सरकार से अवाप्ती की स्वीकृति प्राप्त होने पश्चात भूमि का भौतिक कब्जा प्राप्त करने हेतु विशेष केम्पस का आयोजन किया जावे साथ ही इंदिरा गांधी योजना में अवाप्त की गई लगभग 90 बीघा भूमि का भौतिक कब्जा प्राप्त कर आवासीय योजनायें आरम्भ करने की मांग करते हुये गेेट मीटिंग को राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दशरथ कुमार ने सभा को संबोधित करते हुये मण्डल प्रशासन को आगाह किया कि समय रहते मांगों पर न्यायोचित निर्णय नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाये जायेंगे। 

सभा में कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद, महामंत्री प्रदीप शर्मा, संयुक्त महासचिव गोविन्द नाटाणी एवं रमेश चन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष मोेहन सिंह, कार्यालय मंत्री मो. युसुफ खान, संगठन मंत्री रामदयाल गुर्जर, प्रचार मंत्री मनुज ठाकुर, महिला मंत्री सरोज जैन, राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के मुख्यालय अध्यक्ष मधुर मलिक, वृत्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के शाखा अध्यक्ष जिनेश शर्मा, विनोद शर्मा, विजय सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ द्वारा आवासन आयुक्त डाॅ. रश्मि शर्मा को 14 सूत्रीय मांग पत्र देकर कर्मचारियों एवं मण्डल की समस्याओं का शीध्र समाधान करने की मांग करते हुये प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आवासन मण्डल के कर्मचारी प्रदेशभर में आंदोलन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)