चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पंचायती राज आम चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रकोष्ठ प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित

Oct 6, 2026 - 00:05
 0  0
चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जयपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पंचायती राज आम चुनाव-2026 के संबंध में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से निर्वहन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, कानून-व्यवस्था, परिवहन, कार्मिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, सूचना प्रौद्योगिकी, नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने तथा निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं रिपोर्टों का नियमित संधारण करने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि आगामी पंचायती राज आम चुनाव -2026 के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए 25 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेन्द्र वर्मा,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर उत्तर राजेंद्र सिंह सहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)