6 अप्रैल को राजधानी गुलाबी नगरी में जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

जनसभा को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी

Mar 29, 2024 - 00:09
Mar 29, 2024 - 00:12
 0  5
6 अप्रैल को राजधानी गुलाबी नगरी में जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र
6 अप्रैल को राजधानी गुलाबी नगरी में जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

जयपुर - आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से तैयारियां जोरो पर हैं। 06 अप्रेल, 2024 को राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों हेतु आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम जयपुर पर राजस्थान के जयपुर शहर, जयपुर देहात, सीकर, अजमेर, दौसा, अलवर के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं से उनके निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावों की तैयारियों पर पर विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 06 लोकसभा क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशीगण को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक में आमंत्रित किया गया था।

 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने लोकसभावार चुनाव की तैयारियों हेतु सभी क्षेत्रीय जनप्रनिधियों से क्षेत्र में की जा रही

 तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही कैम्पेन के मुख्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बनायी जाकर प्रचार-प्रसार करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

 बैठक में आगामी 6 अप्रेल को जयपुर में प्रस्तावित जनसभा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा चुनावी शंखनाद के साथ कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा की तैयारियों पर चर्चा की जाकर सभी उपस्थित कांग्रेसजनों को इस सभा को सफल बनाने हेतु दायित्व प्रदान किए गए।

    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)