शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्षकल्याण महामहोत्सव

May 15, 2026 - 19:16
 0  5
शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्षकल्याण महामहोत्सव

टोंक : श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में शुक्रवार को बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ प्रातःकालीन बेला में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात भगवान श्री शांतिनाथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात श्रद्धाभाव से निर्वाण कांड का वाचन कर भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण एवं जयघोषों से गूंज उठा। इस अवसर पर पवन कंटान, अंकुर पाटनी, ओम ककोड़, पंकज फूलेता, कुणाल उम, आयुष फूलेता, प्रांजल कंटान आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)