कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण महामहोत्सव में शामिल होंगे संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत

कुंडलपुर महामहोत्सव 16 अप्रैल 2024

Mar 25, 2024 - 18:28
Mar 25, 2024 - 18:32
 0  6
कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण महामहोत्सव में शामिल होंगे संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत
कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण महामहोत्सव में शामिल होंगे संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत

कुंडलपुर - दिगम्बर, समाधि सम्राट, परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महामुनिराज की परम्परा में नये आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत जी उपस्थित रहेंगे।

 

 महामहोत्सव 16 अप्रैल 2024, मंगलवार को कुंडलपुर में बड़े बाबा देवाधिदेव श्री आदिनाथ भगवान के चरण सान्निध्य में होगा। आचार्य पद पदारोहण के महामहोत्सव  में 550 से ज्यादा मुनिश्री और आर्यिकाएं इस आयोजन के साक्षी बनेंगे।

 

निर्यापक मुनि श्री योगसागर, मुनि श्री नियमसागर, मुनि श्री सुधासागर, मुनि श्री समतासागर, मुनि श्री प्रसादसागर, मुनि श्री अभयसागर, मुनि श्री संभवसागर और मुनि श्री वीरसागर के साथ मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का विहार निरंतर कुंडलपुर की ओर चल रहा है 

 

प्रतिदिन मुनि संघ कुंडलपुर पहुंच रहे हैं।  भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी प्रतिनिधि मंडल ने नागपुर में डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की और उन्हें महोत्सव में आने का आमंत्रण दिया। जिस पर उन्होंने स्वीकृति प्रदान की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)