भगवान महावीर के जयकारों से गुंज उठा निवाई शहर
भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर गाजे बाजे के साथ निकाली भव्य रथयात्रा
निवाई। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। उसके पश्चात भगवान महावीर का अभिषेक व शांतिधारा करके संगीतमय विशेष पूजा-अर्चना की गई। अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष सुनील भाणजा व प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि दोपहर में भगवान महावीर एवं पारसनाथ की बडा जैन मंदिर से रथयात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुई जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर रथयात्रा से पूर्व विद्वानों द्वारा भगवान महावीर एवं पारसनाथ को रथ में विराजमान किया गया। रथयात्रा में गोपाल लाल, शंभूकुमार कठमाणा को सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। खवास बनने का सौभाग्य महेंद्र कुमार, बाबूलाल बडेरा, खजान्ची बनने का सौभाग्य महेशकुमार, नेमीचन्द पाटनी मिला। भगवान के दोनों चंवर ढुराने का सौभाग्य विमल कुमार, नितेश कुमार झिलाय को अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान शोभायात्रा का जुलूस बडा जैन मंदिर से बैंड बाजे के मधुर भजनों के साथ रवाना हुआ। रथयात्रा में महिला मंडल की महिलाएं व बालिका मंडल की बालिकाएं भक्ति नृत्य करते हुए भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। जिससे आस-पास का वातावरण भक्तिमय हो गया। उ
सके पीछे जैन समाज के युवा भक्ति नृत्य के साथ चल रहे थे। इस दौरान पटेल रोड पर राजेश चौधरी गुरुजी के सानिध्य में चेतन गंगवाल, हेमराज नमक, शिबू पाटनी, मुकेश बनेटा, संजय कावट व राजेंद्र चैधरी ने श्रीजी की अगवानी की। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत सत्कार किया। रथ यात्रा का विशाल जुलूस श्री दिगंबर जैन बडे मंदिर से रवाना होकर कायस्थों का मोहल्ला, पटेल रोड, बडा बाजार, सब्जी मंडी, बिलाला मार्केट, बिचला जैन मंदिर, चौहटी बाजार, गंणगौरी बाजार व पुलिस थाना के सामने से होता हुआ पारसनाथ उद्यान नसियां मंदिर पहुंचा।
जहां आचार्य ससंघ के सानिध्य में भगवान का पंचामृत अभिषेक सहित कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रथयात्रा में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी, महावीरप्रसाद जैन, विनोद सुनारा, महेन्द्र चंवरिया, मनोज पाटनी, मोहित चंवरिया, चेतन गंगवाल, टोनू जैन, सुरेन्द्र कुमार जैन, विष्णु बोहरा, अमित कटारिया, दिलीप भाणजा, जितेन्द्र जैन, दिनेश चंवरिया, विमल सोगानी, अरुण लटूरिया, राहुल बोहरा, हेमराज जैन, मुकेश बनेठा व हितेश छाबडा सहित कई जैन समाज के लोग शामिल थेे।
What's Your Reaction?

