प्रोफेसर्स बनाम अचीवर्स: टीम भावना और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम
“हम आत्मनिर्भर महिलाओं को केवल विचारों में नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन के हर मैदान पर तैयार कर रहे हैं।
जयपुर - सेंट विल्फ्रेड्स (स्वायत्त) कॉलेज फॉर गर्ल्स में सेंट विल्फ्रेड्स एजुकेशन सोसाइटी के सचिव डॉ. केशव बडाया के मार्गदर्शन एवं प्राचार्या डॉ. रीमा सिंह के निर्देशन में उत्साहपूर्ण खेल आयोजन “प्रोफेसर्स बनाम अचीवर्स” का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में शिक्षकों एवं छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान पर छात्राओं ने यह संदेश दिया कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला केवल अपने विचारों से नहीं, बल्कि अपने आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता से बनती है।
कार्यक्रम का समन्वय गेम्स कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद उपाध्याय एवं डॉ. साक्षी जोनवाल द्वारा किया गया। छात्राओं एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन को ऊर्जा और उमंग से भर दिया।
यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मनिर्भरता की ओर एक सार्थक कदम रहा।
जहाँ बेटियाँ केवल सपने नहीं देखतीं, बल्कि हर मैदान पर उन्हें साकार करने का साहस भी रखती हैं।
What's Your Reaction?

