कारागार विभाग के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक, 22 को प्रशंसा पत्र एवं सेवा चिन्ह
जयपुर । स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान कारागार विभाग के लिए गौरव का क्षण रहा, जब विभाग के चार अधिकारियों को उत्कृष्ट सुधारात्मक सेवाओं के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाने की घोषणा हुई।
गौरतलब है कि रमाकांत शर्मा वर्ष 2018 में भी राष्ट्रपति पदक प्राप्त कर चुके हैं। इस तरह वे विभाग के ऐसे दूसरे अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने दो बार यह सम्मान हासिल किया है। इससे पहले वर्ष 2006 में राजेन्द्र सिंह, उपाधीक्षक, को यह उपलब्धि मिली थी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कारागार मुख्यालय में भव्य परेड एवं समारोह आयोजित किया गया। महानिदेशक कारागार गोविन्द गुप्ता, IPS ने पदक विजेताओं को बधाई दी और विभाग के अन्य कार्मिकों को प्रेरित किया कि वे भी अपनी सेवाओं से विभाग का मान बढ़ाएं।
इस अवसर पर चार अधिकारियों—रामसुख जाटोलिया (वित्तीय सलाहकार), दिनेश मीणा (अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कारागार जयपुर), विनोद टेलर (वरिष्ठ लेखाधिकारी), एवं पियुष कुमार अग्रवाल (उप निदेशक उद्योग)—को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
उत्तम सेवा चिन्ह पाने वालों में सुगर सिंह गुर्जर, करतार सिंह, रामलाल, महेंद्र यादव, अजीत सिंह, शक्ति सिंह, प्रेम सिंह, शंकर सिंह, हरीराम, तेज प्रकाश, रामलाल यादव, सरेन्द्र यादव, रामकुमार, बनवारी लाल और मीना कंवर (महिला प्रहरी) शामिल हैं।
What's Your Reaction?

