कंवरलाल पाटनी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
जयपुर । प्रसिद्ध उद्योगपति, भामाशाह एवं समाजसेवी श्री कंवरलाल पाटनी के निधन पर सोमवार को किशनगढ़ स्थित आर.के. मार्बल कम्युनिटी सेंटर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभा में पहुंचकर दिवंगत कंवरलाल पाटनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा पाटनी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
देवनानी ने कहा कि कंवरलाल पाटनी ने अपने संस्कारों और सेवाभावी कार्यों से परिवार के साथ-साथ समाज को भी समृद्ध किया। समाजसेवा, उद्योग एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से अजमेर जिले ने एक उदार, संवेदनशील एवं समाजहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है।
उन्होंने श्री पाटनी के सामाजिक एवं औद्योगिक योगदान को याद किया। उनके निधन को किशनगढ़ के सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
What's Your Reaction?

