16 महीने बाद मोदी और ट्रम्प 17 जून को फ्रांस में मिलेंगे

जी 7 में हिस्सा लेंगे; पीएम स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना

Jun 14, 2026 - 05:35
 0  2
16 महीने बाद मोदी और ट्रम्प 17 जून को फ्रांस में मिलेंगे

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। ट्रम्प और पीएम मोदी फ्रांस में जी 7 समिट में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। 

रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति भी बातचीत का हिस्सा बन सकती है। मोदी और ट्रम्प आखिरी बार 16 महीने पहले, फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। यह ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी। पीएम मोदी शनिवार सुबह फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा 13 से 18 जून तक चलेगी। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। वे 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

मोदी स्लोवाकिया में ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। पीएम 14 जून को स्लोवाकिया रवाना हो जाएंगे। यहां 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है।

मोदी 16 जून को वापस फ्रांस लौटेंगे। वे 17 जून को फ्रांस के एवियन शहर में जी 7 समिट में हिस्सा लेंगे। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से उनकी मुलाकात होगी। समिट में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नई साझेदारियों और अक के मुद्दे पर चर्चा होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)