जयपुर महानगर में 28 स्थानों पर आयोजित हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’

( लगभग 1500 मातृशक्ति ने किया सहभाग)

Aug 17, 2026 - 02:28
 0  4
जयपुर महानगर में 28 स्थानों पर आयोजित हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’
जयपुर महानगर में 28 स्थानों पर आयोजित हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’

जयपुर। समाज में दिन-प्रतिदिन बढ़ती अनैतिकता, अराजकता एवं असुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विशेष रूप से मातृशक्ति के साथ होने वाले दुष्कृत्यों के प्रति सजगता लाने के उद्देश्य से जन-जागरण अभियान के अंतर्गत जयपुर महानगर के लगभग 28 स्थानों पर 16 अगस्त 2026 को ‘जागृत महिला गोष्ठी’ का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों में लगभग 1500 मातृशक्ति ने सहभागिता की।

गोष्ठियों में महिलाओं एवं नवयुवतियों में आत्मविश्वास, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समझ तथा सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे।

इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक एवं सतर्क रहने, अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने तथा सोशल मीडिया का संतुलित एवं सकारात्मक उपयोग करने सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं की सजगता एवं सामूहिक जागरूकता के महत्व पर भी चर्चा की।

गोष्ठियों के दौरान सरकार एवं प्रशासन से अपेक्षाओं को लेकर एक ज्ञापन भी पढ़ा गया। उक्त ज्ञापन को महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रेषित किया जाएगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)