24x7 महिला सुरक्षा के प्रति जयपुर पुलिस का एक और कदम

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से पांच महिला पीसीआर वैन रवाना 1090 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत पहुंचेगी पीसीआर वैन दो पारियों में होगा संचालन, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष गश्त स्कूल, कॉलेज और मॉल्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़

Apr 13, 2026 - 02:46
 0  7
24x7  महिला सुरक्षा के प्रति जयपुर पुलिस का एक और कदम

जयपुर। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस कमिश्नरेट जयपुर से पांच महिला पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा उपस्थित रहीं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) योगेश दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन पीसीआर वैन का संचालन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक कार्यरत रहेगी। ये सभी वैन पुलिस नियंत्रण कक्ष के सुपरवीजन में संचालित होगी और 1090 पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि ये महिला पीसीआर वैन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले स्थानों, 24x7 सक्रिय रहेंगी, 'अभय कमांड सेंटर' से जुड़ी होंगी और मुख्य रूप से स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों के पास गश्त करेंगी। साथ ही किसी भी स्थान से सूचना मिलने पर नियंत्रण कक्ष द्वारा निकटतम पीसीआर वैन को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा, जिससे त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पार्थ शर्मा सहित पुलिस निरीक्षक अनीता एवं सपना और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)