सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

ग्राम के लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निस्तारण हुआ

Sep 28, 2025 - 08:20
 0  35
सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

रींगस (दुर्गा सिंह कुमाव) रींगस के समीप भारनी ग्राम में सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों की अनेक समस्याओं का निस्तारण टेबल पर ही हुआ शिविर प्रभारी डॉ गजेंद्र सिंह नेहरा ने बताया की इस शिविर में कल 21 विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे शिविर के अंतर्गत 40 पशुधन बीमा पेंशन सत्यापन 13 तथा 7 नामांतरण और दो अवरुद्ध रास्ते खोले गए इस शिविर मैं लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बंशीधर कुमावत जिनको सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन सत्यापन के अभाव में पेंशन प्राप्त नहीं हो रही थी जिसके कारण उनका बायोमेट्रिक व आइरिस सत्यापन नहीं हो पा रहा था तो ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार सैनी सहायक बजरंग लाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अंजलि सैनी नाम मौके पर जाकर वार्षिक पेंशन का सत्यापन किया

सीडीपीओ सुमित्रा चौधरी ने बताया की महिला पोषण प्रदर्शनी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हुआ जिसमें प्रथम स्थान पर हासपुर तथा दूसरे स्थान पर बागरिया वास तथा तीसरे स्थान पर ग्राम भारनी रहा इस अवसर पर प्रतिनिधि दुर्गा सिंह खर्रा ने सभी का स्वागत किया ।

सीकर पशु सहायक निदेशक डॉ राजेंद्र काला ने बताया की इस ग्राम में शिविर के तहत 40 पशुधन बीमा किए गए खाद्य विभाग में 13 लोगों का निस्तारण किया गया सहायक विकास अधिकारी गोविंद शर्मा ने लोगों को कई योजनाओं के बारे में अवगत करवाया ।

इस अवसर पर श्रीमाधोपुर पंचायत समिति उप प्रधान मालीराम निठारवाल तथा गांव के सरपंच भागीरतमल बॉयल सरपंच प्रतिनिधि गुमान सिंह निठारवाल उपसरपंच सायर सिंह खर्रा तथा ग्राम के हनुमान सिंह निठारवाल नागर मल निठारवाल झाबरमल जगदीश कुमार तथा गणेश खर्रा महावीर प्रसाद बॉयल आदि गांव जनप्रतिनिधि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)