वैदिक परंपरा के प्राण–प्रदायक, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी ब्रह्मलीन आचार्य नटवरलाल जोशी

आचार्य नटवरलाल जोशी स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण एवं स्मृति सम्मान समारोह भव्य आयोजन

Nov 29, 2025 - 20:48
Nov 30, 2025 - 14:38
 0  32
वैदिक परंपरा के प्राण–प्रदायक, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी ब्रह्मलीन आचार्य नटवरलाल जोशी
वैदिक परंपरा के प्राण–प्रदायक, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी ब्रह्मलीन आचार्य नटवरलाल जोशी
वैदिक परंपरा के प्राण–प्रदायक, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी ब्रह्मलीन आचार्य नटवरलाल जोशी

जयपुर। ब्रह्मलीन आचार्य पंडितप्रवर श्री नटवरलाल जी जोशी की जयंती के अवसर पर आचार्य स्मृति ग्रंथ उवाच का भव्य लोकार्पण एवं स्मृति सम्मान समारोह पोद्दार प्रबन्धन संस्थान तथा शंकराचार्य अभिनव शिक्षण संस्था, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, कुलपति – केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वररुचि सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप रजत श्रीफल, श्रीमाला, उत्तरीय, साहित्य, स्वर्ण–रजत मुद्रा, प्रशस्ति–पत्र, स्मृति–चिह्न एवं ₹51,000 की सम्मान राशि भेंट की गई।

कार्यक्रम में प्रो. अनिल राय, कुलपति – शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर ने भारतीय कुटुंब परंपरा पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि संस्कार ही व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। राष्ट्र समाज से, समाज व्यक्तियों से और व्यक्ति चरित्र से बनता है। चरित्र निर्माण में कुटुंब एवं परिवार परंपरा का अद्वितीय योगदान है।”

ब्रह्मलीन आचार्य नटवरलाल जोशी के वैदिक साहित्य के पुनर्जीवन, शेखावाटी की कला–संस्कृति के संरक्षण, तथा सामाजिक–शैक्षिक गतिविधियों में उनके योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया गया। संगीत व शतरंज जैसी कलाओं को बढ़ावा देने हेतु आपने अनेक प्रशिक्षण शिविर एवं जिला–राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया।

कार्यक्रम अतिथि सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि— “आचार्य जोशी एक चलती–फिरती संस्था थे, जिन्होंने आध्यात्मिक उत्थान मंडल के माध्यम से सेवा कार्यों की अनूठी मिसाल कायम की।”

20 से अधिक वक्ताओं ने सुनायें आचार्य जी के साथ के अपने संस्मरण।

कार्यक्रम में किशनपोल विधानसभा के जनप्रतिनिधि एडवोकेट सीएम बटवाड़ा, सूचना आयुक्त राजस्थान सरकार टीकाराम  राजस्थान विधानसभा के पूर्व सचिव  महावीर प्रसाद शर्मा, कर सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शालीन शर्मा, वन सेवा के  देवेन्द्र भारद्वाज जी, प्रो. वेदप्रकाश शास्त्री निदेशक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, कैलाश चतुर्वेदी और प्रो. मण्डन शर्मा पूर्व निदेशक -सं. शिक्षा , डॉ. सुभाष शर्मा , निदेशक - साहित्य शास्त्र विभाग , शशिकान्त जोशी, संपादक- शेखावाटी सन्मार्ग ,अपूर्व जोशी, वित्तीय सलाहकार- राजस्थान विधानसभा, प्रो. अनुराग शर्मा, निदेशक- आरए पोद्दार प्रबन्धन संस्थान जयपुर ,पद्मश्री लक्ष्मण सिंह , लापोड़िया मॉडल ,नरेन्द्र स्वामी, दादू द्वाराचार्य पिपराली , पद्मश्री रामकिशोर बगरू प्रिण्ट , केशरी शर्मा अध्यक्ष -राजस्थान ब्राह्मण सभा , सुरेश मिश्र अध्यक्ष राजस्थान गौड ब्राह्मण महासभा, वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस ,प्रो. रमाकान्त पांडेय, निदेशक जयपुर परिसर सीएसयू पूर्व महापौर पंकज जोशी , प्रो. वाईएस रमेश , संस्कृत सम्भाषण आग्रही, डॉक्टर सुनील शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा पूर्व निदेशक जनसंपर्क निदेशालय, डॉ बृजभूषण शर्मा  देवकीनन्दन शर्मा , वरिष्ठ अधिकारी राजस्थान लेखा सेवा , विद्या मंदिर समिति के पुरुषोत्तम मिश्र , संस्कृत माहाविद्यालय सालासर के पूर्व प्राचार्य भंवर लाल शर्मा , राजस्थानी के प्रसिद्ध लेखक कृष्ण गोपाल शर्मा के सुपुत्र अमित शर्मा, डॉ. सौम्या पण्डित – ब्लॉक सीएमएचओ, सांगरनेर डॉ. दिलीप कस्वां – ब्लॉक सीएमएचओ, लक्ष्मणगढ़ , डॉ. राजेश शर्मा , ओमप्रकाश, अरुण नाहरिया व्यवसायी गिरधारी शर्मा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आशीष कुमार जोशी ने किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)