भगवान सुपार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया
मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया
जयपुर। मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ में को भगवान सुपार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया, जिससे वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया।
संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि इससे पूर्व भगवान का अभिषेक, शांतिधारा तथा सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जे.के. जैन एवं मंत्री ज्ञान बिलाला, कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र सेठी ने भी पूजा में भाग लिया।
कार्यक्रम के अतिथि सरोज- श्रीपाल जैन, साक्षी पाटनी, सर्वेश-राकेश जैन, पुनीत, समर, हर्षिका, इशिका, सेठी, मनीष जैन, अजय मोना जैन के साथ समाज के संतोष कासलीवाल, अशोक जैन, विनोद जैन, दिनेश जैन , अक्षय जैन, सुधीर बोहरा तथा समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

