बाबा श्याम की आध्यात्मिक नगरी मंदिर कमेटी की एक और पहल

खाटूश्यामजी में कचरा निस्तारण ट्रीटमेंट प्लांट को मिली आपसी सहमति

Jan 14, 2026 - 03:04
 0  21
बाबा श्याम की आध्यात्मिक नगरी मंदिर कमेटी की एक और पहल

खाटूश्यामजी (दुर्गा सिंह कुमावत )।  राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में  देश भर से आने वाले श्याम भक्तों को गंदे पानी और कचरे से मुक्ति मिलेगी वहीं पर खाटू श्याम जी के स्थानीय लोगों के लिए भी यह एक बड़ी राहत भरी खबर है । श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी की ओर से कस्बे में रोजाना इकट्ठे होने वाले कचरे  एवं गंदे पानी के निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस ट्रीटमेंट प्लांट होगा श्री श्याम मंदिर कमेटी ने खाटूश्यामजी में कचरा निस्तारण ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना को लेकर नगर पालिका प्रशासन को सहमति पत्र जारी किया है।

यह ट्रीटमेंट प्लांट लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। वहीं, नगर पालिका प्रशासन की ओर से भी ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दी गई है। खाटू श्याम जी में लगभग प्रतिदिन 50 क्विंटल कचरा इकट्ठा होता है जिससे यह समस्या खाटू के लिए विकराल होती जा रही है श्री श्याम मंदिर कमेटी ने खाटू आने वाले श्याम भक्तों एवं खाटू श्याम जी के स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनहित में  बड़ा फैसला लिया है।

इससे पहले भी श्री श्याम मंदिर कमेटी लगातार जनहित में कार्य करती आ रही है सर्दी में आम लोगों की सुरक्षा हेतु रेन बसेरों हेतु नगर पालिका को दिए गए हैं , वहीं पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटू श्याम जी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक भवन  निर्माण के लिए भी श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से करवाया जा रहा है ।

 इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी से मंत्री  मानवेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष शक्ति सिंह कोषाध्यक्ष रवि कुमार चौहान और पूर्व अध्यक्ष मोहनदास, तथा खाटू श्याम व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष गिरिराज माटोलिया आदि स्थानीय तथा नगर पालिका से अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी और सीकर नगर परिषद से प्रवीण कुमार व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खाटूश्याम मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त किया स्थानीय निवासी बोले  मंदिर कमेटी ने  स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस योजना को एक महत्वपूर्ण कदम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)