प्लास्टिक प्रदूषण को हराना है थीम पर हुए नवाचार और जागरूकता गतिविधियां

पर्यावरण की रक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी : सुनीता मंत्री

Jun 6, 2025 - 13:34
 0  2
प्लास्टिक प्रदूषण को हराना है थीम पर हुए नवाचार और जागरूकता गतिविधियां
प्लास्टिक प्रदूषण को हराना है थीम पर हुए नवाचार और जागरूकता गतिविधियां

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनके एनवायरो सर्विसेज प्रालि ने अपने नए कार्यालय भवन का गुरुवार को यहां अजमेर रोड स्थित हीरा नगर ए में विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की थीम ह्यप्लास्टिक प्रदूषण को हराना हैह्ण रखी गई, जिसके अनुरूप अनेक नवाचारी और जागरूकता आधारित गतिविधियां आयोजित की गर्इं।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत प्रात: पूजा और हवन से हुई, जिसके बाद वृक्षारोपण कर हरित पर्यावरण की शपथ ली गई। इस अवसर पर एनके एनवायरो सर्विसेज की महाप्रबंधक सुनीता मंत्री, मैनेजिंग पार्टनर मुकेश यादव, सीओओ डॉ. अमूलदास मोहन राज, किरीट आचार्य, निरंजन कुमार गुप्ता आदि ने पेपरलैस वर्क, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश का सभी उपस्थित जनों से आह्वान किया।

वहीं संस्थान की महाप्रबंधक सुनीता मंत्री ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। हमें व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। चाहे कारण कोई भी हो, पर्यावरण संबंधी समस्याएं सभी को समान रूप से प्रभावित कर रही हैं, इसलिए हम सभी को अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभानी होगी।

समारोह में पर्यावरणीय संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और सतत् विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सत्र में पर्यावरणीय चुनौतियों और समाधानों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही कंपनी की भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और रोचक बनाने के उद्देश्य से प्लास्टिक प्रदूषण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण से जुड़े सवालों के माध्यम से प्रतिभागियों की जागरूकता को परखा गया। इस दौरान कंपनी के बोर्ड सदस्य, पर्यावरण विशेषज्ञ व आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

       पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

इस अवसर पर एनके एनवायरो सर्विसेज संस्थान की एमडी सुनीता मंत्री ने संदेश दिया कि जब तक समाज प्लास्टिक के विकल्पों की ओर नहीं बढ़ेगा, तब तक पर्यावरण को सुरक्षित नहीं किया जा सकता। इसी सोच को आत्मसात करते हुए एनके एनवायरो सर्विसेज ने अपने नए सफर की शुरुआत की है। वहीं सुनीता मंत्री ने कंपनी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण प्रेमियों को पर्यावरण संरक्षण की हर हाल में पालना करने की शपथ दिलाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)