एक परिवार एक पौधा अभियान की शुरूआत

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करने के साथ ही पर्यावरण सरंक्षण एवं जल सरक्षण जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन निःशुल्क किया गया पौधों एवं परिण्डों का वितरण

Jun 6, 2025 - 13:51
 0  3
एक परिवार एक पौधा अभियान की शुरूआत
एक परिवार एक पौधा अभियान की शुरूआत

जयपुर । अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी 05 जून 2025 गुरूवार को श्री जागेश्वर शिव मंदिर एलएस नगर नया खेडा विद्याधर नगर जयपुर पर प्रात 9 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी के नेतृत्व में समिति के सरंक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल सरंक्षण जागरूकता के पोस्टर विमोचन के साथ ही एक परिवार एक पौधा अभियान की शुरूआत मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण करने के साथ ही पौधों का एवं बेजुबान पक्षियों के सरंक्षण हेतु परिण्डों का वितरण किया गया। समिति द्वारा विगत 15 वर्षो से जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षणता कार्य करती आ रही है। इस अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपाध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी सुधीर नाटाणी संयुक्त मंत्री कपिल नाटाणी श्रीमती हेमलता नाटाणी महेश नाटाणी कोषाध्यक्ष अंकित नाटाणी प्रचारमंत्री नीरज नाटाणी संगठन मंत्री गोविन्द सहाय नाटाणी कार्यालय मंत्री पंकज नाटाणी भूतपूर्व महामंत्री विनोद नाटाणी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों एवं राजकीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के जागरूकता अभियान आरम्भ करने के साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में एक परिवार एक पौधा अभियान आरम्भ कर वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर पार्षद दिनेश कावट, पूर्व पार्षद एवं विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्याक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, जोगेश्वर शिव मंदिर एलएस नगर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ नाटाणी, महामंत्री भजन लाल शर्मा, राकेश नाटाणी, समाजसेवी जगमोहन नाटाणी सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई एवं राष्ट्रीय अध्यख दीनदयाल नाटाणी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)