धर्म नगरी निवाई में जैन संतों का भव्य मंगल प्रवेश
मुनि अरह सागर महाराज संध एवं भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संध का बुधवार को निवाई शहर में गाजे बाजे से मंगल प्रवेश होगा।
निवाई - जैन मुनि अरह सागर महाराज संध एवं भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संध का बुधवार को निवाई शहर में गाजे बाजे से मंगल प्रवेश होगा। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य जैन मुनि अरह सागर महाराज एवं आचार्य निर्मल सागर महाराज की शिष्या गणिनि आर्यिका विशुद्ध मति माताजी एवं आर्यिका विज्ञ मति माताजी संध का बुधवार को समाज के तत्वावधान में मंगल आगमन होगा
जहां गुरुवार को सुबह दिगम्बर जैन संतों का समागम निवाई की आन बान और शान के प्रतीक अहिंसा सर्किल पर मंगल मिलन होगा। प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि निवाई में दोनों जैन संध अहिंसा सर्किल से जुलूस बनाकर गाजे बाजे से भगवान महावीर मार्ग होते हुए श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर पहुंचेंगे जहां धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा।
What's Your Reaction?

