तिरंगे की शान में राष्ट्रभक्ति और विकसित भारत का संकल्प
सेंट विल्फ्रेड कॉलेज फॉर गर्ल्स में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित हुआ
जयपुर। सेंट विल्फ्रेड कॉलेज फॉर गर्ल्स में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद प्रांगण देशभक्ति के जयकारों से गूंज उठा।
विल्फ्रेड समिति के मानद सचिव डॉ केशव बडाया ने के ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन हमारे लिए क्यों अत्यंत आवश्यक है। 15 अगस्त सिर्फ एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं है। यह उस साहस, त्याग और उन सपनों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत को आकार दिया। हर स्वतंत्रता दिवस हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने, तिरंगे का आदर करने और एक मजबूत, एकजुटता के साथ समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के युवाओं को राष्ट्र की उन्नति और रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रीमा सिंह ने अपने प्रेरक भाषण में छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा ईमानदारी, कड़ी मेहनत, शिक्षा के जरिए भारत की प्रगति में योगदान देने के लिए सभी को प्रोत्साहित करें। छात्राओं को अनुशासित रहकर देश सेवा के लिए अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटकों के माध्यम से छात्राओं ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया और साथ ही छात्राओं ने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक समन्वयक ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
What's Your Reaction?

