ग्रामीण सेवा शिविर में जनकल्याणकारी योजना का लें लाभ : रामसहाय वर्मा
ग्राम पंचायत खण्डवा में ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ
निवाई। ग्राम पंचायत खण्डवा में ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, उपखंड अधिकारी अजीतसिंह राठौड़, तहसीलदार नरेश गुर्जर एवं प्रशासक देवनारायण गुर्जर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक वर्मा ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेंवे। सेवा शिविर में आमजन राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेंवे। उन्होंने कहा कि सेवा शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिससे आमजन की समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी अजीसिंह राठौड़ ने शिविर में आमजन अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा ने बताया कि शिविर में पट्टे, भूमि, जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र, पार्क, सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव संबंधित कार्य, सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधित सहित विभिन्न कार्य सुगमता से किए जा रहे हैं।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोहरलाल जाट ने बताया कि शिविर में 5 बटवारों के तकास्मे, 4 रास्ता दुरस्ती, 6 शुद्धिकरण, 5 पेंशन, 4 शौचालय एवं पेंशन सहित पट्टे, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, जन्म, विवाह, मृत्यु प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर का आयोजन 11 अगस्त तक निरंतर रहेगा। इस अवसर पर प्रशासक देवनारायण गुर्जर, शिवदयाल जांगिड़, वीरू सिंह नाथावत, लालसिंह नाथावत एवं ग्राम विकास अधिकारी किशन नट सहित अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
What's Your Reaction?

