टोंक- जिला कलेक्टर श्रीमती टीना डाबी ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट में एक गरिमामय वातावरण में पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
पदभार संभालने के बाद श्रीमती टीना डाबी ने कहा कि राजस्थान संपर्क पर दर्ज परिवादों का त्वरित एवं क्वालिटी डिस्पोजल उनकी प्राथमिकता रहेगी। राज्य सरकार द्वारा चल रहे ‘‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान‘‘ के तहत जिले के योजनाबद्ध विकास का एक्शन प्लान तैयार किया जायेगा, ताकि जिले के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सकें।
गुड गवर्नेंस के लिए राज्य सरकार की 25 फ्लैगशिप स्कीम से आमजन को राहत पहुंचाकर और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जायेगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में जनगणना कार्य को प्रशासन की समर्पित टीम के सहयोग से बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने का प्रयास होगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरियां, सीईओ परशुराम धानका, एसडीएम टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, एसडीएम निवाई प्रीति मीना मौजूद रहें। उल्लेखनीय है कि श्रीमती टीना डाबी इससे पूर्व जैसलमेर एवं बाड़मेर जिले में जिला कलेक्टर के रुप में अपनी सेवाएं दे चुकी है।