निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज ससंघ के आशीर्वाद से चंद्रप्रभु जैन मंदिर में पालना महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें चन्द्रप्रभु महिला मंडल द्वारा बपूंई वालों की धर्मशाला में भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर बधाई उत्सव मनाया गया। जिसमें सोधर्म इंद्र का दरबार सजाया गया। जैन समाज के प्रवक्ता ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर महिला मंडल द्वारा माता त्रिशला की गोद भराई का आयोजन किया गया एवं अष्टकुमारियों द्वारा 16 स्वप्न दिखाए गए। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर खुशियां मनाई गई।
बालक महावीर को सोधर्म इंद्र द्वारा भगवान महावीर को 1008 नेत्रों से निहारा गया। इसके बाद सभी महिलाओं ने बालक महावीर का संगीत के साथ पालना झुलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपना लुहारा, पदमा मित्तल, नेहा ललवाडी, पिंकी सेदरिया, नीलम जैन, रानी पहाडी, विजया टोंग्या, प्रीति कासलीवाल, अनीता ककोड, दीपा सिरस, मंजू सेदरिया, अनीता कठमाणा, शिखरचन्द काला व पदमचन्द लुहारा ने भगवान् महावीर स्वामी का चित्र अनावरण करके दीप प्रजवलन किया। भाणजा ने बताया कि रविवार को अग्रवाल मंदिर में आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज एवं उत्कृष्टनन्दी महाराज का गुरू उपकार दिवस भक्ति भाव से मनाया जाएगा।
जिसमें चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, मंगलाचरण, पाद प्रक्षालन, गुरू पूजा, पिच्छिका भेंट, जिनवाणी भेंट, अभिषेक, शांतिधारा, मण्डल विधान, दिव्य देशना सहित कई धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम होंगे।