आर्यिका संगममति माताजी का हुआ मंगल प्रवेश
विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर आज होगा सामूहिक जाप
निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आर्यिका संगममति माताजी का निवाई में मंगल प्रवेश हुआ। मीडिया प्रभारी हितेश छाबडा ने बताया कि आर्यिका संगममति माताजी 5 पिच्छिका के साथ टोंक से विहार कर निवाई पहुंची। आर्यिका संगममति माताजी संघ पहाड़ी चुंगी नाका से रवाना होकर वैयर हाऊस, बस स्टैंड, चंद्रप्रभु मंदिर, अहिंसा सर्किल व भगवान महावीर मार्ग होते हुए श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर पहुंची। जहां मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने पाद प्रक्षालन कर अगुवानी की। प्रवक्ता सुनिल भाणजा ने बताया कि अग्रवाल जैन मंदिर पहुंचने पर आर्यिका माताजी ने आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज का पाद प्रक्षालन कर चरण वंदना की।
हितेने बताया कि आर्यिका संगममति माताजी मंदिर से रवाना होकर सन्त निवास नसिंया जैन मंदिर पहुंची। जहां मूलनायक भगवान शांतिनाथ के दर्शन एवं शांतिधारा के साथ निअन्तर्राय आहार चर्या सम्पन्न हुई। इस अवसर पर महावीरप्रसाद पराणा, नवरत्न टोंग्या, रामपाल चंवरिया, विष्णु बोहरा, चेतन जैन, महेंद्र चंवरिया, महावीरप्रसाद छाबड़ा, विजय टोंग्या, अशोक भाणजा, नरेश हथौना, महेंद्र जैन व ज्ञानचंद मित्तल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
What's Your Reaction?

