सरिस्का: पेड़ की छांव में बैठी रही, फिर पलटकर जंगल में चली गई

पर्यटकों की गाड़ियों के पास पहुंची बाघिन

Dec 28, 2025 - 22:24
 0  21
सरिस्का: पेड़ की छांव में बैठी रही, फिर पलटकर जंगल में चली गई

अलवर. अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-9 की पर्यटकों को अच्छी साइटिंग देखने को मिली। सफारी के दौरान पर्यटकों की गाड़ियां बाघिन को घेर कर खड़ी हो गईं। बाघिन बीच में एक पेड़ की छांव में शांत भाव से बैठी रही और कुछ देर तक पर्यटकों को निहारती रही। इस रोमांचक नजारे को देख पर्यटक उत्साहित हो उठे और अपने-अपने मोबाइल फोन में बाघिन की वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए। कुछ समय बाद बाघिन वहां से उठकर जंगल की ओर चली गई। बाघिन रळ-9 को देखकर बढ़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक रोमांचित नजर आए। इससे सफारी का यह पल बेहद यादगार बन गया। यह रोमांचक दृश्य सरिस्का जोन-1 के शुक्रानी इलाके में रविवार को सफारी की पहली पारी के दौरान देखने को मिला। आपको बता दें कि सरिस्का में न्यू ईयर तक सफारी की बुकिंग फुल है।

अधिक से अधिक पर्यटकों को सफारी का अवसर देने के लिए वन प्रशासन ने अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था की है। इस सीजन में बाघिन रळ-9 और टाइगर रळ-2304 की लगातार शानदार साइटिंग से सरिस्का में पर्यटकों का उत्साह चरम पर है और बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। इसके बाद बाघिन एसटी 9 सरिस्का के घानका तिराहे के पास भी दिखी। बाघिन पर्यटकों की गाड़ियों के बीच ट्रैक पर खड़ी हो गई। बाघिन पर्यटकों की गाड़ियों को चलने लगी। फिर जंगल में चली गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)