राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की कार्यशाला संपन्न

कई महत्वपूर्ण मुददों पर हुई चर्चा

Jan 22, 2026 - 19:13
 0  6
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की कार्यशाला संपन्न

निवाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय समन्वयक महेंद्र बौद्ध, पूर्व गृहमंत्री मध्यप्रदेश राजेश शेरशिया व पूर्व केबिनेट मंत्री ममता भूपेश सहित कई पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस की विचारधारा को लेकर कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राजस्थान के प्रदेश सचिव रामप्रसाद परिडवाल ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)