भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक पर्व 9 नवंबर को
जैन नसियां दीपकों से जगमगाएगा परिसर
टोंक - श्री दिगंबर जैन नसियां अमीरगंज में भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक पर्व 9 नवंबर, सोमवार को बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि सोमवार सुबह भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्री दिगंबर जैन नसियां में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न होंगी।
इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा के बाद श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ निर्वाण कांड का वाचन कर भगवान के चरणों में निर्वाण लड्डू अर्पित करेंगे।
समाज के अध्यक्ष भागचंद फूलेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष धर्मचंद दाखिया बताया कि निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए जैन नसियां में शुद्ध मोतीचूर के लड्डू तैयार करवाए गए हैं। इस पावन अवसर पर संपूर्ण जैन नसियां परिसर को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से जगमग किया गया है।
What's Your Reaction?

