मानसरोवर में भगवान अनन्त जी के मोक्ष कल्याण को महोत्सव के रुप में मनाया

Mar 18, 2025 - 21:56
 0  23
मानसरोवर में भगवान अनन्त जी के मोक्ष कल्याण को महोत्सव के रुप में मनाया

जयपुर : श्री दिगंबर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर जयपुर में श्री दिगंबर जैन समाज समिति वरुण पथ मानसरोवर द्वारा श्री श्री 1008 भगवान  अनन्त नाथ जी के  मोक्ष कल्याण के पावन अवसर पर निर्माण लाडू अर्पित किया गया 
प्रचार संयोजक विनेश सोगानी ने बताया कि इस अवसर पर मूलनायक भगवान जी की प्रतिमा  के अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य जे के जैन, सुरेन्द्र जैन  को प्राप्त हुआ इसके पश्चात भगवान अनन्त नाथ जी के मोक्ष कल्याण के पावन अवसर पर निर्वाण लाडू पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोचार से  अर्पित किया गया निर्वाण लाडू के पुण्यार्जक चंदा देवी महेंद्र  कासलीवाल, सुरेंद्र जी सोनल जैन, अक्षय आशा गोधा कांता देवी बड़जात्या लालसोट वालो ने सहयोग प्रदान किया 
 कार्यक्रम में ज्ञान बिलाला,विनेश सोगानी,  संतोष कासलीवाल, अरविन्द गंगवाल,विनोद छाबड़ा, जे के जैन, संजीव जैन,  दया चंद जैन, सुरेन्द्र जैन, अनील जैन, प्रमोद गंगवाल, दिनेश जैन,जैनेंद्र पाटनी,कांता देवी बड़जात्या, मुन्ना देवी , कनक लता जैन, भंवरी देवी काला,अंजू जैन आशा सेठी, निधी लुहाड़िया,उषा झाझरी, ममता कासलीवाल, अंजली बोहरा, हीरामणी जैन, निर्मला पाटनी सहित अनेकों  साधर्मी बंधु उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)