धर्मनगरी टोंक में होगा भव्य मंगल प्रवेश
टोंक- उपवास शिरोमणि, अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज जी ससंघ (16 पिच्छि) का धर्मनगरी टोंक में भव्य मंगल प्रवेश दिनांक 14 फरवरी 2026, शनिवार को प्रातः 8:30 बजे होगा। मंगल प्रवेश यात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर बड़ा कुआं मार्ग से होते हुए श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नसिया जी पहुंचेगी, जहां प्रातः 9:00 बजे मंगल प्रवेश संपन्न होगा। तत्पश्चात प्रातः 10:00 बजे नसिया जी में ही आहारचर्या होगी।
ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी
संपूर्ण टोंक नगर में भक्तों में भारी उत्साह व्याप्त है। स्वागत को ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रमुख आकर्षण इस प्रकार रहेंगे—
भव्य स्वागत द्वार
सम्पूर्ण मार्ग में ध्वज-पताकाओं से सजावट
बैंडों की मधुर ध्वनि
पारंपरिक ऐतिहासिक लवाजमा
ढोल-नगाड़ों की गूंज
देशभर से पहुंचने वाले श्रद्धालु
विशाल जनसैलाब की उपस्थिति
यह टोंक के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि वर्ष 2025 में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास भी यहीं संपन्न हुआ था।नसिया जी में विराजमान आचार्य श्री इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ (14 पिच्छि) के साथ वात्सल्य मिलन भी इस अवसर पर होगा। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान और अनिल सर्राफ ने सकल दिगंबर जैन समाज ने समस्त गुरुभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अलौकिक, अद्भुत एवं अविस्मरणीय क्षणों के साक्षी बनने तथा पुण्य अर्जित करने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?

