"पांच रंगों की माला से करें णमोकार मंत्र का जाप, पाएँ जीवन में सुख-शांति": आचार्यश्री
"आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज की देशना: पांच रंगों से करें जाप, समाप्त होंगी पीड़ा और दुख" राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं जैन पत्रकार सम्मेलन आज
टोंक : णमोकार मंत्र का जाप कलर थेरेपी के अनुसार किया जा सकता है । आचार्य श्री ने कहा कि णमोकार महामंत्र में पांच पद होते है जो कि कलर थेरेपी का कार्य करते है। जिसमें श्वेत कलर णमो अरिहंताणम के जाप्य करने के लिए, लाल कलर णमो सिद्धाणम के जाप्य करने के लिए, हरा कलर णमो आईरियाणम के जाप्य के लिए, नीला कलर णमो उवज्झायाणम के जाप्य के लिए तथा काला कलर णमो लोए सवसाहूणम के जाप के लिए किया जाता है ।
जिस प्रकार जैन धर्म ध्वज में पांच कलर होते है उसी प्रकार आप पंच परमेष्ठि का जाप इन कलर की माला के माध्यम से कर सकते है । यह एक प्रकार से कलर थैरेपी का कार्य करता है। इसके जाप्य करने से सारे दुख पीड़ाएं खत्म हो जाती है । आचार्य श्री के प्रवचन से पूर्व मुनि श्री प्रभव सागर जी महाराज का प्रवचन हुआ मुनि श्री ने छहढाला के की महिमा बताई। सात तत्व जीव, अजीव, आस्त्रव, बंध, संवर, निर्जरा व मोक्ष तथा चार कषाय क्रोध, मान, माया, लोभ के बारे में बताया ।
समाज के धर्म प्रचारक पवन कंटान व विकास जागीरदार अनुसार धर्म सभा में श्रीजी और पूर्वाचार्य का चित्र का अनावरण दीप प्रज्वलन श्रीजी मार्जन समिति आदर्श नगर के सदस्यों द्वारा किया जाकर आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की एवं भक्तिमय भजनों पर बड़े भक्ति भाव से भक्ति नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं अष्टद्रव्य समर्पित किया ।एवं सुनील सर्राफ ने पूजन व्यवस्था में सहयोग किया ।
आचार्य श्री संघ के आहार के चौके लगाने के लिए बाहर के नगरों से काफी भक्त पधार रहे हैं टोंक सहित इंदौर पारसोला निवाई के चौके लगे हैं, पारसचंद, शनिवार को छोटू जी विजय नगर वाला परिवार को आज आचार्य श्री का आहार कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विशेष - समाज के मीडिया प्रकोष्ठ मंत्री रमेश काला एवं विमल जोला में बताया कि आज रविवार 27 जुलाई को शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी होगी । जिसमें देश के सभी पत्रकार पधारे । जिसमें पत्रकारों का सामाजिक समरसता में चरित्र चक्रवर्ती का योगदान, प्रथमाचार्य और उनके जीवन मूल्यों की वर्तमान में प्रासंगिता, प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज का जैन दर्शन को अवदान आदि विषयों पर संगोष्ठी होगी। इससे पूर्व 26 जुलाई शनिवार को टोंक के पत्रकारों की संगोष्ठी हुई ।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान हुआ एवं वात्सल्य भोज हुआ ।
इस मौके पर भागचंद फूलेता, धर्मचंद दाखिया, कमल आंडरा, राजेश सर्राफ, राजेश आरटी, लालचंद फूलेता, मुकेश बरवास, कमल सर्राफ, पंकज फूलेता, ओम ककोड़, अंशुल आरटी, अम्मू छामुनिया, अंकुर पाटनी, सुमित दाखिया, अशोक झिराना, पंकज कल्ली, आशु दाखिया, उमेश संघी, धर्मेंद्र पासरोटियां, धर्मचंद पतल दोना, विनायक कल्ली, आदि उपस्थित रहे ।
जैन पत्रकार सम्मेलन में सम्पूर्ण राष्ट्र से आयेंगे जैन पत्रकार
टोंक - सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में पंचम् पट्टाधीश राष्ट्र गौरव वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं जैन पत्रकार सम्मेलन 27 जूलाई रविवार को आयोजित किया जाएगा। जैन धर्म प्रचारक एवं सम्मेलन के मीडिया प्रभारी पवन जैन कंटान एवं विमल जौंला ने बताया कि दिगम्बर जैन अमीरगंज नसियां टोंक में रविवार को जैन पत्रकार संगोष्ठी आयोजित होगी जिसमें वक्ताओं द्वारा समागम से संवाद, संवाद से समाधान, समाधान से समन्वय, समन्वय से समाज,समाज से सद्भावना, सद्भावना से समृद्धि, समृद्धि से समानुभूति, समानुभूति से संवेदना, संवेदना से शांति, संवाद के तहत संगोष्ठी का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक महावीर जैन सनावद एवं रमेश काला एवं विकास जागीरदार ने बताया कि प्रथमाचार्य शांतिसागर महाराज की परम्परा के पंचम् पट्टाधीश राष्ट्र गौरव, वात्सल्य वारिधि, आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ 36 पिच्छी का पावन वर्षायोग राजस्थान के टोंक में चलते चातुर्मास के अन्तर्गत रविवार, 27 जुलाई को आचार्य संघ के सान्निध्य में 20 वीं सदी के प्रथमाचार्य आचार्य शांतिसागर महाराज का आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह के अंतर्गत शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी का एक दिवसीय आयोजन होने जा रहा है।
सम्मेलन में जैन जगत के वरिष्ठ संपादक, पत्रकार, लेखक जिनके माध्यम से जैन धर्म की यश कीर्ति और आचार्य शांतिसागर महाराज के संदेश निरंतर प्रकाशित और प्रसारित किए जाएंगे। समाज के मीडिया प्रभारी पवन कंटान एवं विमल जौंला ने आह्वान करते हुए सभी समाज जन से
कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है जिससे आपकी उपस्थिति से सामाजिक समरसता में एक नया उद्घोष होगा जो दिगम्बर जैन समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।
What's Your Reaction?

