निवाई में दो दिवसीय बैंक्वेट हॉल लोकार्पण समारोह कल से

विश्व शांति हेतु संगीतमय भक्तामर दीपार्चना कल

Apr 23, 2026 - 12:16
 0  4
निवाई में दो दिवसीय बैंक्वेट हॉल लोकार्पण समारोह कल से

निवाई - आचार्य पदमनन्दी महाराज के शिष्य आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज संध के सानिध्य एवं आशीर्वाद से श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर के प्रांगण पर बेंक्वेट हाल लोकार्पण समारोह दिनांक 24 अप्रैल 2026 को कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ आयोजित किया जाएगा। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में दो दिवसीय बैंक्वेट हॉल लोकार्पण समारोह को लेकर 23 अप्रैल सांयकाल 7 बजे से रविन्द्र एण्ड पार्टी द्वारा संगीतमय भक्तामर दीपार्चना पाठ अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी जैन समाज के महानुभाव विश्व शांति कामना एवं समाज में सुख समृद्धि हेतु अनुष्ठान करेंगे।

 जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत 24 अप्रैल को सुबह ध्वजारोहण, अभिषेक, शांतिधारा, देवआज्ञा, गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण, सकलीकरण, वास्तु विधान, हवन, आहार चर्या, के साथ शान्ति मण्डल विधान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निवाई में आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज के अल्प प्रवास को लेकर आहार चर्या करवाने का सौभाग्य रमेश चंद रोनक बोहरा, गोपाल लाल शंभु कठमाणा, मुकेश कुमार हेमा बनेठा, विमल कुमार योगेश कुमार जैन को मिला। श्री दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा ने बताया कि दोपहर में समारोह का उद्घाटन एवं विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा बैंक्वेट हॉल का लोकार्पण श्री मति कांता देवी, सुभाष चंद, ममता जैन चंवरिया एवं ध्वजारोहण ओमप्रकाश, सतीश चंद, महेंद्र जैन चंवरिया करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)